BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरझारखण्डतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह व रक्तदान शिविर 8 अक्टूबर को

रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह व रक्तदान शिविर 8 अक्टूबर को

Spread the love

रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह व रक्तदान शिविर 8 अक्टूबर को

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित श्रद्धेय रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर सहरसा में श्रद्धांजलि समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम न्यू कॉलोनी स्थित लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित होगा। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा श्रद्धेय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। पार्टी की ओर से बताया गया कि रामविलास पासवान ने अपने लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के हितों के लिए लगातार आवाज उठाई। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से उनके विचारों और सामाजिक सरोकारों को याद किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सहरसा के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र कुमार शर्मा ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने लोगों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आह्वान किया, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com