BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Spread the love

प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

दूसरे दिन हैंडबॉल, एथलेटिक्स, वुशु, कराटे, कबड्डी समेत विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

सहरसा।

प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सहरसा में विभिन्न खेल मैदानों में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुलिस लाइन मैदान, पटेल मैदान, जिला स्कूल मैदान, इंडोर स्टेडियम, खेल भवन एवं व्यायामशाला में हैंडबॉल, एथलेटिक्स, अंडर-17 वुशु, कराटे, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसमें सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
जिला खेल पदाधिकारी ने विभिन्न खेल मैदानों का भ्रमण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान हैंडबॉल के अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के साथ-साथ अंडर-14 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कबड्डी और खो-खो सहित अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सहरसा के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 से अधिक पदक अपने नाम किए। वुशु में भी सहरसा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।
प्रतियोगिता का तीसरा दिन भी विभिन्न खेलों के साथ जारी रहेगा। इसमें फुटबॉल, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, योग एवं बैडमिंटन सहित अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला खेल कार्यालय के कार्यपालक सहायक राहुल कुमार सहित जिले के शारीरिक शिक्षकों एवं खेल प्रशिक्षकों मनोरंजन सिंह, रोशन कुमार सिंह, धोनी, प्रमोद कुमार झा, शशि भूषण, समी अहमद, नीतीश मिश्रा, महेश कुमार, तुषार कात्यायन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com