BreakingprobivPublicUncategorizedउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबाँदाबिज़नेसराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसियासतस्थानीय खबरें
Trending

बांदा में कांग्रेसियों ने मनाई गांधी, शास्त्री और मसुरियादीन पासी की जयंती

बांदा में कांग्रेसियों ने मनाई गांधी, शास्त्री और मसुरियादीन पासी की जयंती

Spread the love

बांदा में कांग्रेसियों ने मनाई गांधी, शास्त्री और मसुरियादीन पासी की जयंती

योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी बांदा

1929 में बांदा आगमन व कोतवाली पर तिरंगा फहराने का ऐतिहासिक संस्मरण किया ताजा
​कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड पर तीनों विभूतियों को अर्पित की गई पुष्पांजलि
​पूर्व शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव की घर वापसी, मानव क्रांति पार्टी का कांग्रेस में हुआ विलय
​बांदा। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसुरियादीन पासी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की। उपस्थित कांग्रेसजनों ने तीनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
​जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में चले असहयोग आंदोलन, विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन ने आजादी की मजबूत नींव रखी। उन्होंने गांधी जी के बांदा से जुड़े ऐतिहासिक संस्मरण का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1929 में बांदा आगमन के दौरान बापू कस्तूरबा गांधी, जे.बी. कृपलानी और महादेव देसाई के साथ कुंवर हरिप्रसाद सिंह की कोठी में ठहरे थे। अगले दिन हजारों लोगों के हुजूम के साथ नगर भ्रमण करते हुए उन्होंने स्वयं सीढ़ी लगाकर नगर कोतवाली पर चरखे वाला तिरंगा फहराया था।
​पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि शास्त्री जी की सादगी अद्वितीय थी। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भी उन्होंने बेहद सादा जीवन व्यतीत किया। देश की सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करने और हरित क्रांति की शुरुआत में उनका योगदान अविस्मरणीय है; उनका दिया ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। वहीं, स्वतंत्रता सेनानी मसुरियादीन पासी के त्याग और योगदान को भी नमन किया गया।
​समारोह के दौरान कांग्रेस महासचिव शोएब रिजवी ने एडीएम (नमामि गंगे) द्वारा रचित पुस्तक “गांधी जरूरी हैं” भेंट की। इस अवसर पर संगठन विस्तार की दिशा में पूर्व शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव की कांग्रेस में पुनः वापसी हुई, साथ ही मानव क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आर.एन. मानव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विधिवत विलय किया, जिनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
​कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ. संजय द्विवेदी ‘दनादन’ ने किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह, पूर्व चेयरमैन मोहन साहू, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, मोहम्मद इदरीश, सत्यप्रकाश द्विवेदी और संतोष द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com