नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने वृद्धाश्रम में मनाया बेटे साहिल का जन्मदिन, पेश की सादगी और सेवा की मिसाल।
नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने वृद्धाश्रम में मनाया बेटे साहिल का जन्मदिन, पेश की सादगी और सेवा की मिसाल।

नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने वृद्धाश्रम में मनाया बेटे साहिल का जन्मदिन, पेश की सादगी और सेवा की मिसाल।
“बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन की अनमोल धरोहर” – साहिल के जन्मदिन पर विधायक ओम मणि वर्मा ने कराया भोजन दान।
बांदा। योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी बांदा 
नरैनी विधानसभा क्षेत्र की विधायक ओम मणि वर्मा ने अपने बेटे साहिल का जन्मदिन बेहद सादगी, सेवाभाव और प्रेरणादायक अंदाज में मनाया। इस खास अवसर पर उन्होंने किसी बड़े आयोजन के बजाय बांदा स्थित वृद्धाश्रम जाकर वहां निवास कर रहे बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
बुजुर्गों को शॉल और भोजन की व्यवस्था
विधायक ओम मणि वर्मा अपने बेटे साहिल के साथ वृद्धाश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने वहां रह रहे सभी बुजुर्गों का हालचाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने सभी बुजुर्ग माताओं और पिताओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। ठंड के मौसम के करीब आते ही इस सौगात से बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी छा गई। इसके साथ ही, विधायक की ओर से वृद्धाश्रम में एक दिन के विशेष भोजन (प्रसाद) की व्यवस्था भी की गई।
सेवा और संवेदना से मिला विशेष संतोष
इस आत्मीय कार्यक्रम के दौरान विधायक ओम मणि वर्मा भावुक नजर आईं। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, “बुजुर्ग मात-पिता का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की अनमोल धरोहर है। आज साहिल के जन्मदिवस को सेवा, संवेदना और आशीर्वाद के इस भाव के साथ मनाकर वास्तव में मन को एक विशेष और गहरी संतोष की अनुभूति हुई है।”
संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रार्थना
कार्यक्रम के अंत में विधायक ने ईश्वर से अपने पुत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर साहिल को स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन प्रदान करे और उसे सदैव समाज सेवा व उच्च संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने भी साहिल को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया।
विधायक की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। लोगों का मानना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह के सेवा कार्य समाज में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश देते हैं।
Subscribe to my channel



