कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का आक्रोश मार्च, राहुल-सोनिया का पुतला दहन
कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का आक्रोश मार्च, राहुल-सोनिया का पुतला दहन

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714
*स्टोरी :-* कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का आक्रोश मार्च, राहुल-सोनिया का पुतला दहन
*एंकर :-* भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ थाना चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया। वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के दौरान कांग्रेस नेताओं के कथित व्यवहार को लेकर विरोध जताया। युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस पर देशहित और राष्ट्रीय भावना की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि देश की संस्कृति और अखंडता के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ता लगातार आवाज उठाते रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा एवं भाजयुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*BYTE :-* भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा
Subscribe to my channel

