Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

लखनऊ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 33वीं पुण्यतिथि आज सादगी से मनाई गई समाजवादी पार्टी कार्यालय

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 33वीं पुण्यतिथि आज सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के समस्तीपुर के एक अत्यंत पिछड़े गांव पितौंझिया में जन्में श्री कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति में लम्बा सफर तय किया किन्तु वे अपनी ईमानदारी और समाजवाद के प्रति निष्ठा से कभी डिगे नहीं। वे एक बार उपमुख्यमंत्री, दोबार मुख्यमंत्री तथा दशकों तक विधायक रहे। वे विपक्ष के नेता भी रहे। उन्होंने 1977 में बिहार में सरकारी नौकरी में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। समाजवादी पार्टी उनके रास्ते पर चलने के लिए संकल्पित है।
श्री कर्पूरी ठाकुर को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने भी श्रद्धांजलि दी। एच पार्क, महानगर स्थित श्री कर्पूरी ठाकुर पार्क में भी उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आज के कार्यक्रम में सर्वश्री संजय सविता विद्यार्थी, अरविन्द गिरि, राहुल सिंह, प्रदीप तिवारी, रामगोपाल पुरी, प्रमोद मौर्या, कुलदीप सविता स्कालर, अमित ठाकुर, मनोज ठाकुर, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा, सत्य समदर्शी (कविराजदास) भाईलाल पटेल, श्याम विश्वकर्मा, बृजेश शर्मा, मरगूब कुरैशी, डाॅ0 प्रमोद सूरी, अनिल यादव मास्टर, पूजा शुक्ला, सतीश शर्मा समर, निखिल कनौजिया, अरविन्द शर्मा, प्रमोद शर्मा, धीरज श्रीवास्तव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com