
*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* पुलिस पर असामाजिक तत्वों का हमला।
*स्टोरी :-* मारपीट मामले में जांच करने गई पुलिस पर असामाजिक तत्वों का हमला। सहरसा में कुछ पुलिस कर्मी चोटिल, गाड़ी लेकर भाग रही पुलिस का सीसीटीवी आया सामने।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में इनदिनों अपराधियों का चल रहा है साम्राज्य।अपराधी पुलिस पर भारी पड़ता दिख रहा है।बीते देर रात जिले के नवहट्टा थानां क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर हत्या कर पुलिस को चुनोती दे डाली है।इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि पुलिस का ख़ौफ़ बिल्कुल बेअसर दिख रहा है।हालांकि पुलिस के द्वारा अपराधियों पर कार्रवाई भी की जाती है लेकिन अपराधी अपने कारनामे से बाज नहीं आ रहे हैं। ।वहीं आज सोमवार को फिर जिले के सौरबाजर थानां क्षेत्र अंतर्गत पिता पुत्र के बीच मारपीट मामले को लेकर जांच में गयी सौरबाजार पुलिस पर असमाजिक तत्व के लोगों ने हमला कर दिया।जिसका सिसिटीवी फुटेज भी आया है सामने।सिसिटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस कैसे भाग रही है गाड़ी लेकर और उसके पीछे असमाजिक तत्व दौड़ते दिख रहे है।
वहीं इस हमले में कई पुलिस कर्मी चोटिल भी हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थानां अध्य्क्ष अविनाश कुमार,डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कर जांच में जुट गई।।घटना सहरसा जिले के सौरबाजार थानां क्षेत्र के समदा बाजार की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस घटना में शामिल 4 लोगों को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वहीं घटना स्थल पर मौजूद डीएसपी कामलेस्वर प्रसाद सिंह की माने तो समदा में एक पारिवारिक विवाद था मारपीट का।जिसको लेकर पुलिस उक्त स्थल पर जांच करने गयी थी।कुछ लोगों द्वारा विधि व्यवस्था में बाधा उतपन्न कर रोड़ा बाजी किया गया है जिसमें कुछ नुकसान भी हुआ है और कुछ पुलिस कर्मी को चोट भी लगी है ।इस मामले में प्रथमिकी दर्ज किया जा रहा है ।चार लोगों की गिरफ्तारी किया गया है बांकी अभी छापेमारी की जा रही है।

Subscribe to my channel


