बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा जरूरी : अमित कुमार
बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा जरूरी : अमित कुमार

*लोकेशन :-* सहरसा बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714
*स्टोरी :-* बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा जरूरी : अमित कुमार
*एंकर :-* बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों पर सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक का अनुदान मिलेगा। इसके अलावा बैंकों के माध्यम से करीब 7 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर दो लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्युत विभाग की ओर से जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में रथ यात्रा निकालकर लोगों को सोलर प्लांट लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाकर बिजली खर्च कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपील की है।
*BYTE :-* विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार
Subscribe to my channel



