सुपौल द्वितीय विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया

*द्वितीय विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।*
रिपोर्टर:- आलोक बादल त्रिवेणीगंज (सुपौल)

त्रिवेणीगंज:- पिलुवाहा पंचायत भवन परिसर मे रविवार को द्वितीय विशेष ग्राम सभा हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया किरण देवी ने की द्वितीय ग्राम सभा मे पूर्व ग्राम सभा दिनांक 14/04/2022 को आजादी के अमृत महोत्सव और 9 सतत विकास लक्ष्य अन्तर्गत जो पूर्व ग्राम सभा मे सर्वसम्मति से नौ सतत विकास लक्ष्य मे से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को चुने गये थे। उसे द्वितीय ग्राम सभा के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधिगण एवं उपस्थित ग्रामीणों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अनुमोदित किए। मुखिया ने सभी ग्राम वासीयो को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐ भी दी। बैठक मे उपस्थित – मुखिया प्रतिनिधी-अमरेन्द्र कुमार अमर उर्फ शंकर जी,पंचायत सचिव-पशुपतिनाथ सिंह ,कार्यपालक सहायक-सौरभ कुमार, रोजगार सेवक-शलैन्द्र जी,आवास सहायक-भवैश जी,उप-मुखिया-तरूण यादव, उप-सरपंच-जितेन्द्र पासवान, वार्ड सदस्य-अनील यादव, राजेन्द्र पासवान, सुनील यादव, अरविंद यादव, कंचन देवी, बबलु रिषिदेव,दिनेश यादव,सहदेव बाबू आदि उपस्थित थे।

Subscribe to my channel



