Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एंव मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम के सहयोग से निशुल्क ह्रदय जांच शिविर का आयोजन अचल भवन दरेसी पर किया किया गया

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एंव मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम के सहयोग से निशुल्क ह्रदय जांच शिविर का आयोजन अचल भवन दरेसी पर किया किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अरुण श्रीवास्तवा द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की पहल से एवं प्रशासन के सहयोग से ह्रदय जांच शिविर में वैक्सीनेशन का कैंप भी लगाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी लोगों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन लगाएं और इस करोना बीमारी से अपने आप को एवं अपने परिवार को बचाएं।एसपी सिटी श्री विकास कुमार द्वारा ई सी जी रूम का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। निशुल्क शिविर में 120 लोगो ने जांच कराई ।इस जांच प्रक्रिया में सबसे पहले शुगर बीपी की जांच कराई गई उसके बाद जिन लोगों को ईसीजी की जरूरत थी उन लोगों की निशुल्क ईसीजी जांच कराई गई । मेदांता हॉस्पिटल से डॉक्टर एस सी ठाकुर कार्डियोलॉजिस्ट एवं डॉक्टर अतीश दीपंकर फिजिशियन एवं डायबिटीज स्पेशलिस्ट द्वारा मरीजों को देखा गया। श्री मृदुल शुक्ला जी द्वारा कार्यक्रम मैं मेदांता की तरफ से पूरा सहयोग मिला।
कार्यक्रम में व्यापारियों ने उनके परिचित लोगों ने एवं अन्य सामाजिक लोगों ने एवं पत्रकारों ने अपनी अपनी जांच कराई ,जिन लोगो को समस्या थी उन्हें दवाईयां लिखी गई एवं जिनको एक्सरसाइज की जरूरत थी उन्हें वह भी बताई गई ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा व्यापार मंडल की तरफ से यह पहल शुरू की गई इसके लिए व्यापार मंडल के सभी सदस्यों को साधुवाद देते हुए कहा जिन लोगो को समस्या है वह इस जांच शिविर में आकर अपना इलाज करा सकते हैं इसके अलावा कोई अन्य समस्या हो उसके लिए भी सरकार व प्रशासन पूरा सहयोग करेगा ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विकास कुमार एसपी सिटी द्वारा कहां गया की मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम उत्तर भारत के प्रसिद्ध अस्पतालों में माना हुआ अस्पताल है ,हम सब को गर्व है कि युवा व्यापार मंडल द्वारा निशुल्क ह्रदय जांच शिविर आगरा में लगाया गया है इससे करोना काल में जिन लोगों को अपनी जांच करानी वे लोग इस शिविर के द्वारा लाभान्वित हुए हैं।
युवा प्रदेश अध्यक्ष विनय कामरा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं माला पहना कर उनका सम्मान किया गया। सीएमओ श्री डॉक्टर अरुण श्रीवास्तवा एवं एसपी सिटी श्री विकास कुमार जी ने युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय कामरा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी और आगे भी भविष्य में इस तरह के निशुल्क जांच शिविर कैंप लगाएं जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है और आप युवा लोग आगे बढ़ कर आइए प्रशासन आपके साथ हमेशा हर जगह पर खड़ा है जिससे समाज का उद्धार हो सके।
प्रदेश अध्यक्ष विनय कामरा, प्रदेश उपाध्यक्ष साहूकार सिंह चाहर,प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव गोयल,प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरव बंसल , जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, महामंत्री भरत शर्मा, संजय मदनानी, बृजेश अग्रवाल, सनी रामवानी, हिमांशु शर्मा, सचिन गोयल, मयंक अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, राजकुमार गर्ग,आशीष गोयल आदि मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com