Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सेवानिवृर्ती प्रधानाध्यापक को दी गई नम आंखों से विदाई

सेवानिवृर्ती प्रधानाध्यापक को दी गई नम आंखों से विदाई

Spread the love

*सेवानिवृर्ती प्रधानाध्यापक को दी गई नम आंखों से विदाई*

 

कोढ़ा:- झुनावती आदिवासी मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र झा को सेवानिव्रती पर पोषक क्षेत्र के ग्रामीण एवं विद्यालय परिसर के सदस्य ने समारोह आयोजित कर भाव भीनी विदाई दी आयोजित समारोह में श्री झा को पुष्प माला के साथ कई उपहार देकर उनके द्वारा विद्यालय में किए गए कार्यों एवं बिताए गए लम्हों को याद कर उनसे सीख लेने पर बल दिया गया पोषक क्षेत्र के बुजुर्ग अभिभावक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानाध्यापक सुरेंद्र झा ने विद्यालय को अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमणकारियों से छूराकर विद्यालय को सुंदर बनाने का काम किया गया है वह अपने आप में अद्भुत के साथ समाज के लिए उपयोगी हैं हालांकि इन कार्यों के लिए कई लोगों का विरोध झेलना पड़ा लेकिन अपने नुकसान की परवाह किए बगैर श्री झा समाज हित के लिए जो कार्य किया व तारीफ के काबिल है इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्रमुख वकील दास ने सुरेंद्र झा के कार्यकाल की सहाराना करते हुए नए प्रधानाध्यापक महानंद पंडित को विद्यालय संचालक समुचित ढंग से करने की सलाह दी आयोजित समारोह में पंचायत के मुखिया प्रखंड उप प्रमुख महेश प्रसाद मेहता अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह बलदेव मिस्त्री अनिल शाह जमिल अहमद दिलकश मोहम्मद फारूक अली रणधीर कुमार प्रभात कुमार सहित कई प्रबुद्धजनों ने उनकी विदाई करते हुए उनके कार्य को साहारना इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक अशोक मेहता सचिन कुमार ने श्री झा को अंग वस्त्र भेंट कर उनकी लंबी आयु की कामना की इस अवसर पर सेवा निर्मित शिक्षक सुरेंद्र झा ने उपस्थित सभी लोगों से अपनी उसे भूल की क्षमा मांगी जो उनके कार्यकाल के दौरान कभी भी उनसे हो गई थी और रात्रि प्रहरी अरुण सिंह ने अंग वस्त्र भेंट किया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com