कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न
कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न
कानपुर, 26 जुलाई 2026।
कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव–2026 आज गोल्डेन पेटल्स, सिविल लाइंस, कानपुर में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव को लेकर प्रातः से ही सदस्यों एवं उनके शुभचिंतकों में उत्साह का वातावरण रहा तथा शहर भर के कैटरर्स बड़ी संख्या में मतदान स्थल पर उपस्थित रहे।
इस चुनाव में कुल 172 मतदाताओं में से 152 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो लगभग 86% मतदान रहा। यह संगठन के प्रति सदस्यों के विश्वास, जागरूकता एवं लोकतांत्रिक सहभागिता का परिचायक है।
चुनाव परिणाम
अध्यक्ष: श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता (टुनटुन) निर्विरोध निर्वाचित।
कोषाध्यक्ष: श्री शिवनाथ कश्यप निर्विरोध निर्वाचित।
महामंत्री: श्री अभिषेक तिवारी निर्वाचित घोषित हुए।
महामंत्री पद का परिणाम
अभिषेक तिवारी — 86 मत
आशीष तिवारी — 62 मत
पवन कुमार साहू — 2 मत
परिणाम घोषित होने के उपरांत सभी प्रत्याशियों ने लोकतांत्रिक मर्यादा एवं संगठनात्मक सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं। उपस्थित सदस्यों ने इस स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा की सराहना की।
आगामी कार्यकाल के लिए 12 प्रमुख योजनाएँ
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं संरक्षक मंडल ने संगठन को अधिक सशक्त, संगठित एवं जनसेवा के लिए समर्पित बनाने हेतु आगामी कार्यकाल की 12 प्रमुख योजनाओं की घोषणा की।
संरक्षक श्री सुरेश गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल कैटरिंग व्यवसाय को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि ग्राहकों का विश्वास बढ़ाना, सामाजिक उत्तरदायित्व निभाना तथा शासन-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना भी है।
कैटरर्स के लिए
न्यूनतम रेट चार्ट लागू करना।
कैटरर्स हेल्पलाइन की स्थापना।
राशन, गैस, बर्तन एवं अन्य सामग्री की सामूहिक खरीद।
फूड सेफ्टी, हाइजीन, आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल मार्केटिंग पर प्रशिक्षण।
सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए समूह स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना।
ग्राहकों के लिए
सत्यापित (Verified) कैटरर्स की सूची।
शिकायत निवारण प्रकोष्ठ।
त्योहारों पर फूड टेस्टिंग एवं जागरूकता अभियान।
समाज सेवा के लिए
अन्नदान बैंक अभियान।
आपदा एवं आपातकाल में निःशुल्क भोजन सेवा।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में निःशुल्क कैटरिंग सहयोग।
लाइसेंस, एनओसी एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में सदस्यों की सहायता।
तत्काल प्रारंभ होने वाली पहल
“एक नंबर – एक रेट” अभियान।
“बचा खाना – किसी का खाना” सेवा अभियान।
प्रत्येक माह नियमित सदस्य बैठक एवं समस्या समाधान कार्यक्रम।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि इन योजनाओं से कैटरिंग व्यवसाय अधिक व्यवस्थित, सम्मानजनक एवं प्रतिस्पर्धी बनेगा तथा सदस्यों, ग्राहकों और समाज—तीनों को समान रूप से लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर संरक्षक श्री सुरेश गुप्ता, संरक्षक श्री अमरनाथ शुक्ला, श्री श्याम सोनकर, श्री गोपाल जी तिवारी, श्री रॉबिंस वर्मा, श्री बउआ महाराज, श्री प्रेम बाली, श्री कमलेश जी एवं श्री पाल ढोकला , सदन झा, नारायण जी,सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
जारीकर्ता
कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन
कानपुर
Subscribe to my channel



