Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड फिजिकल एकेडमी द्वारा आयोजित दौड़ में युवाओं को विधायक भानू प्रताप शाही ने किया पुरस्कृत

फिजिकल एकेडमी द्वारा आयोजित दौड़ में युवाओं को विधायक भानू प्रताप शाही ने किया पुरस्कृत

Spread the love

 


झारखंड गढ़वा से Dayanand यादव की रिपोर्ट

रविवार को भवनाथपूर टाउनशीप में राहुल फिजिकल एकेडमी के तत्वधान में सेल के मैदान टाउनशीप में 1600 मी0 का प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो नवजवान अभ्यार्थीओं ने भाग लिया। जिसमें पुरूष वर्ग में प्रथम पुरस्कार सोनु कुमार, द्वितिय राम पुकार, तृतिय राहुल कुमार राजवंशी और महिला वर्ग में प्रथम अंजली कुमारी, द्वितिय सिमरन कुमारी, तृतिय माही गुप्ता रही। मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक माननिय भानु प्रताप शाही जी ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और साथ ही उनके हौसले को बढ़ाया एवं उज्वल भविष्य की कामाना भी किया। उन्होने कहा कि आने वाले समय में आप लोग इस क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश कि सेवा करें समाज कि सेवा करें। जितना मेहनत आप लोगों के द्वारा किया जा रहा है एक जनप्रतिनिधी होने के नाते हमारा भी दायित्व होता है कि हम वह हर सुविधा मुहैया कराएं जिससे की हमारे क्षेत्र के युवा खेल – कूद के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारा प्रयास होगा की इस क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तर का ट्रेनिंग एवं सहायता दिया जाए जिससे की युवा अपने परिवार के साथ साथ समाज एवं राज्य का का नाम रौशन करें।
इस मौके पर पूर्व भारतीय नौसैनिक वर्तमान में स्टेट बैंक के कर्मचारी ब्रजेश कुमार दुबे, राहुल कु0 यादव (ट्रेनर), प्रिंस सिंह, सुदिप यादव, संजय चैहान, अवधेश माली, विवेक उपाध्याय, अमित भुषन, सनम कु0 शुक्ला, सतिश मिश्रा, रविन्द्र कुमार, राहुल कु0 मिश्रा, विशाल पटेल, विजय यादव, रितेश सिंह, अजित कु0., रंजित पटेल, अनुप पासवान, रोहित, विशाल, दिपक एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com