BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending
मंत्री रत्नेश सादा और एडीएम पर लगे आरोप राजनीतिक साजिश, एनडीए ने किया पलटवार
मंत्री रत्नेश सादा और एडीएम पर लगे आरोप राजनीतिक साजिश, एनडीए ने किया पलटवार

लोकेशन सहरसा (बिहार)
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
मंत्री रत्नेश सादा और एडीएम पर लगे आरोप राजनीतिक साजिश, एनडीए ने किया पलटवार
सहरसा में मंत्री रत्नेश सादा और एडीएम निशांत कुमार पर लगाए गए आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है। स्थानीय परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में एनडीए नेताओं ने विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीतिक साजिश बताया। जदयू जिलाध्यक्ष गूँजेश्वर साह ने कहा कि मंत्री रत्नेश सादा और एडीएम निशांत कुमार पर लगे आरोपों की जांच हो चुकी है और सभी आरोप गलत पाए गए हैं। वहीं पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि विपक्ष राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर सरकार और प्रशासन की छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। एनडीए नेताओं ने आरोपों का कड़ा विरोध करते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है।
Subscribe to my channel