Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार उत्पाद विभाग की 3 टीम ने गिरफ्तार किया 92 शराब कारोबारी और शराबी

उत्पाद विभाग की 3 टीम ने गिरफ्तार किया 92 शराब कारोबारी और शराबी

Spread the love

रिपोर्ट विकास कुमार

*एंकर :-* सहरसा , मधेपुरा और सुपौल जिले के उत्पाद पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान द्वारा जिले में की गई छापामारी में कुल 92 शराब कारोबारी और शराबी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। साथ ही भारी मात्रा में चुलाई शराब , कोरेक्स कफ सिरफ़ , तारी को भी बरामद किया गया है। प्रभारी उत्पाद अधीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य मुख्यालय के अपर सचिव के के पाठक से मिले निर्देश पर सहरसा , मधेपुरा और सुपौल जिले के उत्पाद विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी की गई थी। जिले से कई थाना क्षेत्रों में छापामारी की गई थी। जिनमें बनमा इटहरी थाना क्षेत्र , सलखुआ थाना क्षेत्र , सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र , सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र , बनगांव थाना क्षेत्र महिषी थाना क्षेत्र , नवहट्टा थाना क्षेत्र थाना , बिहरा क्षेत्र थाना क्षेत्र ,बलवा ओपी क्षेत्र , सौर बाजार थाना क्षेत्र , सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र , बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र , पतरघट ओपी क्षेत्र सहित अन्य इलाके में छापामारी की गई थी।
क्या हुआ बरामद :- उन्होंने बताया कि विभिन्न जगहों पर ब्रेथ एनलाइजर से जांच किए जाने और शराब कारोबारी के घर पर की गई छापामारी में चुलाई शराब सहित अन्य सामान बरामद हुआ। जिनमें 40 लीटर चुलाई शराब , 12 पिस कोरेक्स कफ सिरफ़ ,27 लीटर तारी और 565 लीटर महुआ शराब को बरामद किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि कुल 92 लोगों पर कार्रवाई हुई है। जिनमें से 92 लोग गिरफ्तार कर लिए हैं। उनकी जानकारी इकट्ठा किया जा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि 3 जिलों के उत्पाद कर्मी की टीम शामिल थी। जो कई अलग-अलग कई टीमों में विभक्त होकर जिले के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे , चौक-चौराहे और कारोबारी के घर पर जांच किया था। वही कुछ शराब कारोबारियों के घर गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई थी। जिनमें यह सफलता प्राप्त हुई है। यह छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।
*BYTE :-* उत्पाद अधीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com