Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का एनसीआर कालेज में हुआ आयोजन

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का एनसीआर कालेज में हुआ आयोजन

Spread the love

 

टूंडला। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत 30 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन एनसीआर कालेज टूंडला में प्रधानाचार्या संगीता यादव, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी एनके शर्मा के संयोजन में किया गया।

इस अवसर पर अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। जिसमें 5 उपविषय पर विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। जिसमें जूनियर वर्ग में 28 एवं सीनियर वर्ग में 46 विद्यार्थियों की कुल 37 टीमों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार पारितंत्र की विभिन्न परियोजनाओं की प्रोजेक्ट फाइल का अवलोकन पर पाया कि विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट ज्ञानवर्धक एवं समस्या को दूर करने में सहायक है। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन एनके शर्मा, हिमांशु भारद्वाज एवं श्रीमती अनीता सिंह ने किया।

जिसमें जनपद स्तर के लिए जूनियर वर्ग में 5 टीम में याचिका, रितु, कंचन, अनमोल त्यागी, रितेश कुमार एवं सीनियर वर्ग में 5 टीम नन्दिनी, दिव्या कुमारी, श्रेया जैन, शिवा परसौरिया, आस्था का चयन किया गया। एमपी सोनकर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए परिकल्पना, तकनीकी एवं आँकड़ो के विश्लेषण को समझाया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एनके शर्मा ने किया। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com