बिजली विभाग की मनमानी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
बिजली विभाग की मनमानी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

लोकेशन सहरसा (बिहार)
संवाददाता विकास कुमार
बिजली विभाग की मनमानी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
सिमरी बख्तियारपुर में बिजली विभाग की कथित लापरवाही और मानव बल की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भटपुरा वार्ड संख्या-4 सहित आसपास के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को विद्युत कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को लिखित आवेदन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। आए दिन तार टूटकर सड़क और गलियों में गिर जाते हैं, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत के बावजूद जर्जर तार नहीं बदले गए। लोगों ने लाइन मरम्मत के नाम पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं ने जर्जर तार बदलने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 100 केवी करने तथा दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
Subscribe to my channel


