एक कैदी का गाना मेरे दर्द दिल का दवा क्या करोगे बड़े बेवफा हो वफ़ा क्या करोगे गाते हुए वीडियो हुआ वायरल
एक कैदी का गाना मेरे दर्द दिल का दवा क्या करोगे बड़े बेवफा हो वफ़ा क्या करोगे गाते हुए वीडियो हुआ वायरल

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* एक कैदी का गाना मेरे दर्द दिल का दवा क्या करोगे बड़े बेवफा हो वफ़ा क्या करोगे गाते हुए वीडियो हुआ वायरल।वायरल वीडियो को लेकर पूरे इलाके में हो रही है काफी चर्चा।30 साल पुराने मामले में जा रहा था जेल।
*एंकर :-* खबर सहरसा जिले से आ रही है जहां एक कैदी का गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।इस वायरल वीडियो को लेकर पूरे इलाके में हो रही है काफी चर्चा।यह वायरल वीडियो सदर अस्पताल सहरसा का है और 15 फरवरी का बताया जा रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक टेम्पू पर दो कैदी है और दोनो कैदी के हांथ में हथकड़ी लगा हुआ है।दोनो कैदी को बिहरा थानां की पुलिस सदर अस्पताल लेकर आया था मेडिकल के लिए।उसी दौरान टेम्पू पर बैठा एक कैदी गाना गाने लगा मेरे दर्द दिल का दवा क्या करोगे,बड़े बेवफा हो वफ़ा क्या करोगे। उसी समय कोई व्यक्ति उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।जो तेजी से वायरल हो गया।इस वायरल वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
इस वायरल वीडियो मामले को लेकर बिहरा थानां अध्य्क्ष रोशन कुमार ने बताया कि यह कैदी बिहरा थानां क्षेत्र के पंचगछिया गांव स्थित दुर्गापुर का रहने वाला था और 30 साल पूर्व पुराने केस में मारपीट मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।उन्होंने ये भी बताया कि इस कैदी का नाम हरिकृष्ण सिंह है ।
Subscribe to my channel



