बांदा स्पायर डेट की बेची जा रही धड़ल्ले से कोल्ड ड्रिंक,पीकर हो रहे लोग बीमार
स्पायर डेट की बेची जा रही धड़ल्ले से कोल्ड ड्रिंक,पीकर हो रहे लोग बीमार

*बांदा- उत्तर प्रदेश न्यूज़
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है जहां पर डेट स्पायर होने के बावजूद भी धड़ल्ले से बेची जा रही है कोल्डड्रिंक। बताते चले कि यह पूरा मामला जनपद के कमासिन क्षेत्र का है जहां पर दीपक साहू के किराने की दुकान में स्पायर कोल्डड्रिंक बेचे जाने का कार्य किया जा रहा है। आगे जब जानकारी की गई तो दुकान के मालिक ने कहा कि माल बदलने के लिए रखा गया गया है जोकि वापिस भेज दिया जायेगा वही दूसरी तरफ एक व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने इनकी दुकान से एक पेटी कोल्डड्रिंक खरीदी जिसमे अन्य बोतल के बीच में स्पायर डेट वाली कोल्डड्रिंक भी रख दी गई जिसके पीने से मेरे बच्चो की तबियत काफी बिगड़ गई और बच्चो के इलाज में मुझे हजारों रुपए खर्च करने पड़े। अब आगे देखना यह है कि ऐसे लोगो पर क्या जिला प्रशासन कोई कार्यवाही करता है या फिर ऐसे ही खराब पुराना सामान खरीद कर इस्तेमाल करके ऐसे ही लोग अपनी जान जोखिम में डालते रहेंगे। समाजसेवी शैलेंद्र त्रिपाठी द्वारा सूचना प्राप्त
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel

