BreakingPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमबिहार
Trending

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, जलती चिता से पुलिस ने बरामद किया शव

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, जलती चिता से पुलिस ने बरामद किया शव

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार 

 संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, जलती चिता से पुलिस ने बरामद किया शव

 सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के भद्दी गांव में एक 21 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। आरोप है कि मौत के बाद ससुराल पक्ष ने बिना पुलिस और मायके वालों को सूचना दिए जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पतरघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जलती चिता से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतका की करीब दो महीने पहले प्रेम विवाह हुआ था और वह अपने ससुराल में रह रही थी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। यदि जांच में हत्या या किसी साजिश की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com