सहरसा बिहार बीपीएससी में रविशंकर आरडीओ ,बहन बोली रक्षाबंधन से पहले ही भाई ने दे दिया सबसे महंगा गिफ्ट
बीपीएससी में रविशंकर आरडीओ ,बहन बोली रक्षाबंधन से पहले ही भाई ने दे दिया सबसे महंगा गिफ्ट

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत बैजनाथपुर के रविशंकर की सफलता को लेकर परिवार सहित पुरे पंचायत के लोग गौरवान्वित महशुश कर रहे है। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएसी) द्वारा आयोजित 66 वीं प्रतियोगिता परीक्षा में बैजनाथपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी श्री सीताराम महतो के सुपुत्र रवि शंकर पटेल ने सफलता हासिल कर अपने परिवार के साथ ही जिले सहित बैजनाथपुर को गौरवान्वित किया है। अपनी मेहनत ,लगन और संकल्प के बल पर रवि ने इस कठिन परीक्षा को पास कर आरडीओ (ग्रामीण विकास पदाधिकारी)जैसे सम्मानित पद को प्राप्त किया है। वही महर्षि मेर्ही योगाश्रम बैजनाथपुर के संस्थापक स्वामी योगानंद जी महाराज ने कहा कि बहुत खुशी मिल रही है, हमारा आशीर्वाद रविशंकर के साथ है, बीपीएससी की परीक्षा देने वक्त आश्रम पर आए और हमसे मिलकर वे परीक्षा देने के लिए प्रस्थान किए , एक ना एक रोज मेहनत करने वाले बच्चों का सफलता तो रंग लाती ही हैं। मैं पूरे बिहार के छात्र छत्राओं से कहना चाह रहा हूं कि वे पढ़ाई मन लगाकर करें,
बचपन से ही अपने पढ़ाई के प्रति समर्पित रहा। जिसका परिणाम अब प्राप्त हुआ है ।
इस मौके पर लक्ष्मी महतो, शिक्षक दीनानाथ पटेल, शिक्षक गणेश पटेल, दिनेश पटेल, मनोज पटेल, हिमांशु शेखर, रणवीर सिंह, सनोज पटेल, रविन पटेल, बद्री महतो सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।

Subscribe to my channel



