Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा: तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की अन्ना जानवर से टकराने से गई जान

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा जिले के बदौसा थानाक्षेत्र के दतौरा मोड़ के नजदीक कल शाम बदौसा से रिश्तेदारों के यहां निमंत्रण कर चित्रकूट के भरतकूप निवासी बाइक सवार युवक की सड़क में खड़े अन्ना जानवर से टकराकर गिरने से मौके पर मौत हो गई राहगीरों द्वारा स्थानीय थाना पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

आपको बता दें कि चित्रकूट के भरतकूप थानांतर्गत के ग्राम पंचायत गोंडा निवासी युवक गोरेलाल प्रजापति पुत्र राजा प्रजापति उम्र 22 वर्ष बदौसा में अपने रिश्तेदारों के यहां निमंत्रण में बाइक से आया हुआ था।कल शाम युवक गोरेलाल बाइक द्वारा बदौसा से अकेले ही अपने घर गोंडा भरतकूप के लिए निकला था कि बदौसा के दतौरा मोड़ के नजदीक युवक सड़क में खड़े अन्ना मवेशी से जा टकराया और जमीन पर गिरने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।राहगीरों व स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बाँदा भेजा।मृतक युवक चार भाइयों व एक बहन में तीसरे नम्बर का था।मृतक युवक का विवाह अभी 14 मई को हुआ था।परिजनों द्वारा बताया गया कि वह ट्रक ड्राइवर था।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com