BreakingPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमबिहार
Trending

खस्सी की जगह मुर्गा परोसने पर निकाह में बवाल, आधा दर्जन से अधिक घायल

खस्सी की जगह मुर्गा परोसने पर निकाह में बवाल, आधा दर्जन से अधिक घायल

Spread the love

(बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार 

 खस्सी की जगह मुर्गा परोसने पर निकाह में बवाल, आधा दर्जन से अधिक घायल

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में एक निकाह समारोह के दौरान भोज में खस्सी की जगह मुर्गा परोसने के आरोप को लेकर बाराती और शराती के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें दूल्हा पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है।
घटना महिषी प्रखंड के राजनपुर गांव की बताई जा रही है, जहां निकाह की रस्में शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद भोज के दौरान विवाद शुरू हुआ। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि खस्सी का मांस खिलाने की बात कही गई थी, लेकिन भोजन में मुर्गा परोसा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घायलों का इलाज जारी है, जबकि दूल्हा पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com