BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

सहरसा में DRDA निदेशक वैभव कुमार के कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी

सहरसा में DRDA निदेशक वैभव कुमार के कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777

सहरसा में DRDA निदेशक वैभव कुमार के कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने

खबर सहरसा से है, जहां डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि सहरसा के सराही मोड़ के पास स्थित उनके आवास पर सुबह करीब 8 बजे से छापेमारी शुरू हुई, जो लगभग सात घंटे तक चली। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की बारीकी से जांच की। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर की गई है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने सहरसा के अलावा पटना और मुजफ्फरपुर समेत कुल छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। फिलहाल वैभव कुमार सहरसा में डीआरडीए डायरेक्टर के पद पर पदस्थापित हैं। छापेमारी के दौरान टीम को कई जमीन के कागजात और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात भी बरामद हुए हैं। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने जमीन के कागजात और जेवरात को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि कोर्ट से वारंट मिलने के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह छापेमारी की गई है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com