फिरोजाबाद : एनसीआरएमयू टूंडला द्वारा पांचवे दिन विरोध सप्ताह के दौरान सहायक मण्डल अभियंता / मुख्यालय को ज्ञापन देने के सम्बंध मे |

फिरोजाबाद
अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
आज दिनांक 24/07/2021 को NCRMU टूंडला शाखा के सभी पदाधिकारियों ने दिनांक 22/06/2021 स्टैंडिंग कमेटी में लिए गए निर्णय के अनुसार विरोध सप्ताह के दौरान आखिरी दिन ( पांचवा दिन ) सहायक मण्डल अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जिसमे कर्मचारियो से संबन्धित मांगो को उठाया | साथ ही साथ सभी समस्यायों का समाधान करवाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया एंव सहायक मण्डल अभियंता / मुख्यालय को निम्नलिखित समस्याओ से अवगत करा कर 23 सूत्रीय ज्ञापन दिया |
जिसका नेतृत्त्व कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष श्री बलराम एंव शाखा मंत्री जय किशन अजवानी व सरदार सिंह तथा अमित पाल सिंह ने किया एंव संचालन श्री केपी सिंह ने किया | जिसमे भारी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया | जो कि निम्न प्रकार है :
रेलो का निजीकरण , स्टेशनो का बेचना व सरकारी रेल पटरियो पर प्राइवेट ट्रेनों को चलाना बंद किया जाये |
महंगाई भत्ता / महंगाई राहत का भुगतान एरिअर करना सुनिश्चित किया जाये
राष्ट्रीय पेंशन योज़ना (एनपीएस ) समाप्त कर सभी कर्मचारोयो को पुरानी गारंटीड पेंशन देना सुनिश्चित किया जाये |
रिक्त पड़े सभी पदो को शीघ्र भरा जाये व पदो को सरेंडिंग बंद किया जाये |
स्थानांतरण के नाम पर यूनियन पदाधिकारियों का उत्पीड़न बंद किया जाये व रेलवे बोर्ड के आदेशो का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये |
कनिष्ठ स्टेशन मास्टर ग्रेड पे 4200 के अधीन ग्रेड पे 4600 के स्टेशन मास्टरों को काम लगाना बंद किया जाये |
रेलवे क्वाटरों , कालोनियों की सड़को एंव सीवरो का बदतर स्थिति आवश्यक सुधार अपेक्षित |
रोड साइड की कालोनियों मे बिजली आपूर्ति मे व्यवधान , विद्धुत आपूर्ति हेतु सभी कालोनियों मे टेकनीशियनो को पोस्ट किया जाये व बिना विद्धुत आपूर्ति के बिल बनाने पर रोक लगाई जाये |
इंजीनियरिंग विभाग के आर्टिजन कर्मचारियो के प्रमोशन मे अनियमितता पर रोक लगाई जाये |
रोके गए रात्री भत्ते का भुगतान शीघ्र कराया जाये व रु0 43600 की सीलिंग खत्म की जाए |
कॉलोनी इन्सपेक्शन ग्रुप , एरिया हाउसिंग कमेटी व कॉलोनी केयर कमेटी की मीटिंगे नियमित ढंग से करना सुनिश्चित किया जाये |
इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियो को एमएसीपी का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाये , ट्रेक मेंटेनरो का सर्विस रिकार्ड मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय से मेंटेन कराया जाये , कटे – मरे जानवरो एंव शवो को ट्रेक मेंटेनरो से हटवाना बंद किया जाय | अर्बन एरिया के ट्रेकों पर पड़े मल को साफ कराने के बाद ही ट्रेक मेनटनरो को कार्य पर लगाया जाये व हर पीवे इंचार्ज को हाइड्रोलिक मशीन देना सुनिश्चित किया जाये |
रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार कालोनियो मे कार्य कराने का विवरण नोटिस बोर्ड पर लिखा जाना सुनिश्चित किया जाये व वर्क जॉन मे आवंटित कार्य के लिए पैसों का उपयोग उसी कालोनी मे व जॉन मे किया जाये |
सेवानिवृत कर्मचारियो को अनधिकृत ढंग से मण्डल कार्यालयो मे न लगाया जाये ताकि अनेतिक कार्य को बढ़ावा न मिले |
अन्य विभागो की तरह इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियो को ब्रेक डाउन व एनआई कार्य के लिए भत्ता देना सुनिश्चित किया जाये
इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियो को वर्दी भत्ता , सेफ़्टी शूज एंव सेफ़्टी डिवाइज़ देना सुनिश्चित किया जाये |
रेलवे के सभी अस्पतालो मे कोविड -19 का इलाज कराना सुनिश्चित किया जाये |
ट्रेक मशीन पर कार्यरत कर्मचारोयो के लिए केम्प कोच व कुक की व्यवस्था की जाए |
सी & डबल्यू विभाग मे आवश्यक मेटेरियल की आपूर्ति करना सुनिश्चित किया जाये |
प्रयागराज मंडल की विद्धुत व डीजल से चलने वाली मे / एक्स्प्रेस गाड़ियो जो अन्य मंडलो को दे दी गयी है उन्हे प्रयागराज मण्डल मे वापिस लाया जाए |
रनिंग कर्मचारियो के लिए हाई पावर कमेटी की अनुषंशा के अनुरूप 09 घंटे व 11 घंटे का नियम लागू किया जाये |
महिलायो के लिए शौचालय , वाशरूम , चेंज रूम की व्यवस्था अविलंब करना सुनिश्चित किया जाये |
टीआरडी विभाग व कार्य निरीक्षकों के अंतरगर्त कार्यरत कर्मचारियो को वर्दी भत्ता देना सुनिश्चित किया जाये |
विरोध सप्ताह के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे : श्री बलराम , जयकिशन अजवानी, सरदार सिंह, दीपक शर्मा , अमित पाल सिंह , डीके दीक्षित , राजीव यादव , गजाला ,रोशन लाल मीना , भारत सिंह यादव , कैलाश चन्द्र , केपी सिंह , आशुतोष कुमार अवस्थी ,अभय कुमार पासवान ,ओम कान्त , वाजिद , दुर्गेश कुमार , सुनील कुमार , राजेश , सुधांशु सिंह , कैलाश गौड़ , मनोज मीना , सुमित साहनी , मीना देवी ,आशा देवी , शान मोहम्मद , नरेश कुमार आदि मोजूद रहे |

Subscribe to my channel

