दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने 17 वर्षीय युवक को मारी गोली
दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने 17 वर्षीय युवक को मारी गोली

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने 17 वर्षीय युवक को मारी गोली। पुलिस अस्पताल पहुंचकर जुटी जांच में।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा से आ रही है जहां आज शुक्रवार 16 जून को दिनदहाड़े अज्ञात तीन अपराधियों ने एक 17 वर्षीय युवक को हांथ में गोली मारकर जख्मी कर दिया।और मौके वारदात से फरार हो गया।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी युवक को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहां जख्मी युवक इलाजरत है।घटना सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा वार्ड नं 24 की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर जुटी जांच में।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक का नाम अमित कुमार उर्फ छोटू यादव है और पूर्व मुखिया स्वर्गीय गोपाल यादव का पुत्र है।इससे पहले भी जख्मी अमित यादव के पिता को अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।जख्मी युवक सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा वार्ड नं 21 का रहने वाला बताया जा रहा है।आज शुक्रवार को अमित कुमार अपने चिमनी पर बैठा हुआ था उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने चिमनी पर आकर ईंट का रेट पूछा उसके बाद गोली चलाने लगा।भागने के दौरान अमित कुमार को हांथ में गोली लग गयी।जिससे वो जख्मी हो गया।
वहीं इस गोली बारी की घटना को लेकर डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पटुआहा गांव है और उसी गांव के रहने वाले अमित कुमार उर्फ छोटू है,और इनके पिताजी का नाम स्वर्गीय गोपाल यादव है ।वो अपने चिमनी भट्ठे पर थे।परम्भिक सूचना अनुसार तीन अपराधी आये और ईंट खरीदने को लेकर बात चीत की ।उसी दौरान अपराधियों के द्वरा गोली चला दी ।गोली उनको हांथ के केहुनी में लगी है।अभी जख्मी सदर अस्पताल में इलाजरत है।उन्होंने ये भी कहा कि अपराधियों की खोजबीन की जा रही है बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Subscribe to my channel

