Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा होली पर्व हर्ष, उल्लास और उमंग से भरा हुआ

Spread the love

सहरसा पत्रकार सुभाष राम

पतरघट के शिवशक्ति कंप्यूटर केवाईपी सेंटर पर होली के शुभ अवसर पर आज होली मिलन समारोह का आयोजन सेंटर संचालक इंद्रभूषण कुमार “गुडडू” ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें सेंटर के बच्चों ने रंगोली बनाकर एव एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । वही इन्द्रभूषण कुमार गुड्डू ने कहा कि होली हर्ष उल्लास और उमंगों से भरा त्योहार है। इस त्योहार को सभी गीले शिकवे को भुलाकर आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। में प्रत्येक पदार्थ का बदलाव होता है। वृक्षों में नव पल्लव विकसित होते है। इस अवसर पर फसलें पक कर तैयार हो जाती है। भारतीय संस्कृति के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा पर होली मनाया जाता है। होलिका एक राक्षसी थी। प्रहलाद एक सच्चा ईश्वर भक्त था। होलिका का दहन हो गया और प्रहलाद भक्त की विजय हुई। सार यह है कि असत्य पर असत्य की विजय हुई। दूसरों को आनंद करने वाले को प्रहलाद कहते है। जो गेंहू, चने, जौ को आधा भूना जाता है। जिसे होलक कहते हैं। इसके सेवन करने से पित्त तथा कफ का शमन होता है। रंगों के त्योहार को मनाने के लिए परस्पर एक दूसरे से मिलकर माथे पर गुलाल का तिलक लगा कर पीछे के गिले शिकवे मिटाएं। वहीं आगे सौहार्द भाव से रहेंगे। वही केंद्र संचालक गुड्डू यादव ने कहा कि हमारे यहाँ बच्चों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से जो छात्र 95 % मार्क लाएंगे उसे हमारे संस्थान के तरफ से एक लेपटॉप दिये जायेंगे वही 90 %लाने वाला को टेबलेट दिया जाएगा, 85 वालो को मोबाइल, सहित कई तरह की योजना है । जिससे छात्र आज के वैज्ञानिक युग में कम्प्यूटर की ज्ञान अर्जित कर अपना भविष्य निर्माण कर सकते हैं। वही इस मौके पर छात्र छात्रों ने रंग अबीर गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दी ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com