भाजपा जिला बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
भाजपा जिला बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

भाजपा जिला बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का दिया निर्देश, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
सहरसा। विकास कुमार प्रभारी 
भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा, सहरसा में जिला अध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा, जिला प्रभारी सुनील कुमार एवं प्रदेश नेता सह विस्तारक प्रभारी संजय राय मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। जिला अध्यक्ष साजन शर्मा ने आगंतुक अतिथियों को पाग-चादर भेंट कर सम्मानित किया। बैठक को पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन, नगर निगम मेयर बैन प्रिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, माधव जी एवं डॉ. शशि शेखर झा समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया।
बैठक में बताया गया कि 5 अक्टूबर को ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत उच्च विद्यालय के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत सभी मंडलों से कार्यकर्ता पटेल मैदान पहुंचेंगे, जहां केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बैठक में जिला महामंत्री भैरवानंद झा, अनमोल भगत, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, मनोज यादव, मिहिर झा, बीएन साहनी, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, अमीर राम, रिंकी देवी, कुमार गौरव, अरविंद भगत, मुकेश मानस, रंजना देवी, संजना देवी, सुगमनी देवी, कुमार अमर ज्योति, सुबोध साह, सुरजीत सिंह, कोमल कुशवाहा, अभिनंदन सिंह, विपिन कुशवाहा, संतोष गुप्ता, संजीव कुमार, भवेश सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंच-मोर्चा के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


