अविनाश कुमार उर्फ बौआ खां बने जदयू शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
अविनाश कुमार उर्फ बौआ खां बने जदयू शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

अविनाश कुमार उर्फ बौआ खां बने जदयू शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
जदयू शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ में मिली नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
सहरसा। विकास कुमार प्रभारी 
सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के बड़गांव निवासी अविनाश कुमार उर्फ बौआ खां को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही स्थानीय जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।
मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने अविनाश कुमार उर्फ बौआ खां को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके अनुभव से शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
वहीं, अविनाश कुमार उर्फ बौआ खां ने अपने मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, सोनवर्षाराज के विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सादा तथा जदयू के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक महिषी गुंजेश्वर साह के प्रति आभार जताया।
उनके मनोनयन पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय सिंह, जदयू नेता नंदकिशोर झा, हरदेव मुखिया, संजय विश्वास, उत्सव सिंह, ज्ञानेन्द्र ज्ञानू, गुंजन सिंह, मुकेश मानस, भीम शंकर झा, राजकिशोर झा, रोशन सिंह (पूर्व मुखिया, देहद), मिठू रजक, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, देवकृष्ण झा, चंद्रदेव मंडल एवं बाबू साहब मंडल सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
Subscribe to my channel



