पंचायत सहयोग शिविर में 30 आवेदन प्राप्त, 20 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
पंचायत सहयोग शिविर में 30 आवेदन प्राप्त, 20 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

पंचायत सहयोग शिविर में 30 आवेदन प्राप्त, 20 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
रकिया पंचायत में डीएम दीपेश कुमार व एसपी विक्रम सिहाग ने संयुक्त रूप से किया शिविर का उद्घाटन
सहरसा। विकास कुमार प्रभारी 
सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रकिया में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जन-समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से आयोजित शिविर का विधिवत उद्घाटन सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 20 आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष 10 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। निष्पादित मामलों से संबंधित लाभार्थियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। इससे ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सत्तरकटैया के प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सुगम तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इन शिविरों की जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करा सकें।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने की अपील की। उन्होंने स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सौर ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग से बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
शिविर में सहायक समाहर्ता केतन शुक्ला, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा राजू कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राजीव रंजन, सत्तरकटैया के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


