Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी! गुवाहाटी की लड़की बरामद!

रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी! गुवाहाटी की लड़की बरामद!

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी! गुवाहाटी की लड़की बरामद!

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा से आ रही है जहां बीते गुरुवार 23 मार्च को सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया से एक गोहाटी की लड़की को पुलिस ने बरामद किया।सदर थाना की पुलिस ने देर शाम रेड लाइट एरिया में छापामारी के दौरान एक और लड़की को हिरासत में लेकर सदर थाना लायी है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी हो कि गोहाटी की रहने वाली लड़की गुरुवार 23 मार्च को रेड लाइट एरिया स्थित सहरसा रेलवे स्टेशन पर देखी गयी थी।जिसको आरपीएफ और जीआरपी ने उक्त लड़की को अपने कब्जे में लेकर सदर थाने पुलिस को सूचना दिया गया।उसके बाद सदर थाना की पुलिस उक्त लड़की को सदर थाना लायी।पूछताछ के दौरान लड़की ने अपनी पूरी कहानी बताई।लड़की की माँ गोहाटी रेलवे स्टेशन पर फेंके हुए बोतल बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करती थी।उसी दौरान उक्त लड़की को एक महीने पहले एक अनजान लोगों से मुलाकात हुआ।उसके बाद उक्त लड़की सहरसा रेड लाइट एरिया पहुंच गई।लड़की से मिली जानकारी के अनुसार पर सदर थाना की पुलिस देर शाम गुरुवार को रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई।जहां एक और लड़की को पुलिस ने पूछताछ को लेकर सदर थाना लायी है।जहां उक्त लड़की से पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक लड़की रेलवे स्टेशन पर है।इसके संबंध में बताया जा रहा था कि ये शायद सेक्स स्वेक्षा से जो होती है उसमें ये शामिल है।अभी कन्फर्म नहीं है।अलग अलग सूत्रों से सूचना मिली कि वो उसी जगह पर है।उसके बाद पुलिस रेड लाइट एरिया पहुंचकर उक्त लड़की को बरामद किया गया।पूछताछ के दौरान लड़की ने बतायी की वह गोहाटी की रहने वाली है और घर में माँ पिता से किसी बात को लेकर मन मुटाव हुआ था।इसलिए वो अपने मन से भागकर आयी थी। डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने ये भी बताया कि वो लड़की अब अपना घर जाना चाहती है गोहाटी।बहरहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com