कैलाश अनुरागी बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर बांदा। जरैली कोठी वार्ड के सक्रिय एवं लोकप्रिय
कैलाश अनुरागी बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर बांदा। जरैली कोठी वार्ड के सक्रिय एवं लोकप्रिय

कैलाश अनुरागी बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर
योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी बांदा 
बांदा। जरैली कोठी वार्ड के सक्रिय एवं लोकप्रिय सभासद कैलाश अनुरागी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन की घोषणा होते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
कैलाश अनुरागी लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जनहित के मुद्दों पर लगातार मुखर रहने और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने “जय श्री राम” और “मोदी-योगी जिंदाबाद” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर कैलाश अनुरागी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्येय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना होगा।
बधाई देने वालों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।
Subscribe to my channel



