Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
मेराल: सांप के काटने से हुई महिला की मौत

दयानंद यादव
मेराल : थाना क्षेत्र के टिकुलडीहा गांव निवासी नंद लाल यादव की पत्नी दयावंती देवी 50 वर्ष की मौत विषैले सर्प के काटने से शनिवार को हो गई। परिजनों के अनुसार दयावंती शनिवार की दोपहर में अपने खेत में काम करने गई थी जहां से लौटते समय विषैले सर्प ने डस लिया। जिसके बाद महिला ने हो हल्ला कर घर वालों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजनों द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा महिला को बेहोशी की हालत में मेदिनीनगर सदर अस्पताल ले जा रहे थे की रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की असामयिक निधन पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। महिला ने अपने पीछे पति दो लड़के तथा चार लड़कियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई।
Subscribe to my channel



