Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : *कांडी बहेरवा में बिजली ग्रिड नजदीकी होने पर भी आज तक अंधेरे में है ग्रामीण।*

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

मेरे सपनों की रानी कब आयेगी तू*
उक्त बातें किसी गाने का लाईन नहीं है बल्कि काण्डी प्रखण्ड क्षेत्र के बहेरवा गांव के ग्रामीणों ने कहीं.
बता दें कि बहेरवा गाँव के स्कूल के समीप लगभग 30 घरों के लोग आज भी अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे हैं जबकि 5 पोल में तार लग जाने से सभी घरों में उजाला हो जायेगा।
ग्रामीणों के सुचना के बाद मौके पर पहु़चें युवा समाजसेवी सह-भावी जिला पार्षद उम्मीदवार ने मामले का जायजा लिया और
दिनेश कुमार ने कहा कि बिजली ग्रीड के नजदीकी होने के बावजूद भी यह गाँव बिजली के लिए तरस रही है। यह बिजली विभाग की उदासिनता को स्पष्ट रुप से दर्शाता है।
इधर भुक्तभोगी बिरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित ग्रामीणों ने बताया कि बिजली ग्रीड में जाने के बाद. बिजली ग्रीड के कर्मी कृष्णा बारी नामक व्यक्ति द्वारा 20000 से 25000 तक पैसा का डिमांड किया जाता है।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि उक्त गाँव के कोई भी लोग अगर बिजली ग्रीड जाए तो पैसे का ही बात आती है और कहां जाता है कि पैसा जमा किजिए तुरंत काम होता।
खबर के जरिये आप सभी जान सकते हैं कि काण्डी प्रखण्ड में किस तरह भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और बिजली के नाम पर खुलेआम पैसों की उगाही जारी है।
मौके पर दिनेश कुमार ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कुछ ही दिनों में बिजली का परिचालन शुरू हो जायेगा।
दिनेश कुमार ने यह भी कहा कि मुझे हर क्षेत्र की समस्या को उठाकर सही रूप में कार्य करवाना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।
बिजली की व्यवस्था को दिखाने वाले बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, श्रवण पासवान, रूपदेव प्रजापति, बिटू सिंह, राजा राम, तुलशी राम, मंजू देवी ,लालती देवी ,उर्मिला देवी, खरदूषण प्रजापति, सुदेश्वर प्रजापति, एवं विकास सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com