Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा गढ़वा डीसी व एसडीओ ने कांडी पहुंच कर कई महत्वपूर्ण विषयों की छानबीन की ,डुमरसोता पंचायत में गाय शेड की भी की गई जांच

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचे गढ़वा डीसी राजेश कुमार पाठक व एसडीओ राज महेश्वरम ने बीडीओ के साथ कई विषयों पर गहरी छानबीन की।
इधर एसडीओ राज महेश्वरम ने डुमरसोता पंचायत में आधा दर्जन गाय शेड की जांच करते हुए बीपीओ को जमकर फटकार लगाई। जबकि प्रखंड कार्यालय में भी अनेक योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर कई पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व जेई को झाड़ पिलाई गई।
कांडी दौरा के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डीसी ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है जो भी राशि मिली है उसका समुचित उपयोग हो इसे लेकर कांडी बीडीओ को कई दिशा निर्देश दिया गया।
साथ में जो भी योजनाएं लंबित हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अभियान चलाकर पूरा करने तथा अन्य समस्याओं को भी ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया।
डीसी ने कहा कि विभिन्न विषयों पर भी छानबीन की गई है।
कुछ कमियां हैं जिसे अभिलंब दुरुस्त करने का बीडीओ को निर्देश दिया गया है।
जॉब कार्ड मैपिंग में हुई गड़बड़ी के सवाल पर डीसी ने कहा कि यह मामला गंभीर है।राज्य स्तर से जांच का निर्देश प्राप्त हुआ है।
जल्द ही जांच कर प्रधानमंत्री आवास योजना से हटे लाभुकों को जोड़ा जाएगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com