BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवदेश – दुनियाबाँदास्थानीय खबरें
Trending

दिव्यांग दंपति की हत्या व मासूम के लापता होने पर आक्रोश: जेडीयू दिव्यांग प्रकोष्ठ ने बांदा डीएम के जरिए बिहार सरकार को भेजा ज्ञापन

दिव्यांग दंपति की हत्या व मासूम के लापता होने पर आक्रोश: जेडीयू दिव्यांग प्रकोष्ठ ने बांदा डीएम के जरिए बिहार सरकार को भेजा ज्ञापन

Spread the love

दिव्यांग दंपति की हत्या व मासूम के लापता होने पर आक्रोश: जेडीयू दिव्यांग प्रकोष्ठ ने बांदा डीएम के जरिए बिहार सरकार को भेजा ज्ञापन

योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी बांदा
​भागलपुर के इस्माइलपुर में दिव्यांग रंजन मंडल और पत्नी किरण देवी की गोली मारकर हत्या का मामला
​दो वर्षीय मासूम बच्ची की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
​बांदा। बिहार के भागलपुर जिले अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के हटिया गांव में दिव्यांग रंजन कुमार मंडल और उनकी पत्नी किरण देवी की गोली मारकर की गई नृशंस हत्या तथा उनकी दो वर्षीय मासूम बच्ची के लापता होने की घटना को लेकर आक्रोश गहरा गया है। इस मामले में जेडीयू दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर त्वरित न्याय की मांग की है।
​ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि दिव्यांग दंपति की हत्या और मात्र दो वर्ष की मासूम बच्ची का लापता होना अत्यंत गंभीर, हृदयविदारक एवं मानवता को झकझोर देने वाली घटना है। उन्होंने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा विशेष पुलिस टीम गठित कर बच्ची की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
​श्रीराम प्रजापति ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था और मानवता से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला है। वहीं जिलाध्यक्ष बिहारी लाल ने कहा कि दिव्यांगजनों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बिहार सरकार से इस प्रकरण में तत्काल प्रभावी हस्तक्षेप करने की मांग दोहराई।
​ज्ञापन सौंपने के दौरान संतोष कुमार अकेला, श्रीराम प्रजापति, वासुदेव गुप्ता, नवल किशोर, कमतू प्रसाद, काशी प्रसाद याज्ञिक, भरतलाल, राजकुमार, जीवन वर्मा, राकेश, भोला तथा पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत सविता सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com