BreakingprobivPublicUncategorizedउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदास्थानीय खबरें
Trending

जेडीयू नेता शालिनी सिंह पटेल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत पर उठाए सवाल; निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग।

जेडीयू नेता शालिनी सिंह पटेल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत पर उठाए सवाल; निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग।

Spread the love

मर्का-कमासिन सड़क निर्माण में कमीशनखोरी का आरोप: पैर रगड़ने से उखड़ रही गिट्टी।

जेडीयू नेता शालिनी सिंह पटेल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत पर उठाए सवाल; निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग।

बांदा। योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी बांदा
जनपद में विकास कार्यों के नाम पर हो रही कमीशनखोरी और निर्माण कार्यों की बदहाल गुणवत्ता को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मर्का से कमासिन तक नवनिर्मित सड़क की खस्ताहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए इसे अधिकारियों और ठेकेदारों की सीधी मिलीभगत का परिणाम बताया है।

शालिनी सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई है। हालात यह हैं कि नई बनी इस सड़क को पैर से रगड़ने मात्र से गिट्टी उखड़कर बाहर आ रही है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर ठेकेदार आसानी से भुगतान प्राप्त कर लेते हैं, और बाद में सड़क की दुर्दशा की जिम्मेदारी लेने वाला कोई सामने नहीं आता।

प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को चुनौती देते हुए जेडीयू नेता ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केवल कागजी जांच और कोरे आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। उनकी मांग है कि निर्माण में हुई धांधली की सच्चाई सामने लाई जाए, दोषी ठेकेदार को तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए, संलिप्त विभागीय अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और सड़क का दोबारा मानकों के अनुरूप निर्माण कराया जाए।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com