हमीरपुर कलेक्ट्रेट में न्याय की गुहार: जमीन पर लेटते और माथा टेकते हुए डीएम के पास पहुंची बेबस महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हमीरपुर कलेक्ट्रेट में न्याय की गुहार: जमीन पर लेटते और माथा टेकते हुए डीएम के पास पहुंची बेबस महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हमीरपुर कलेक्ट्रेट में न्याय की गुहार: जमीन पर लेटते और माथा टेकते हुए डीएम के पास पहुंची बेबस महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी और भावुक माहौल बन गया, जब एक बेबस महिला न्याय की आस में कलेक्ट्रेट गेट से लेकर डीएम कार्यालय तक जमीन पर लेटते, रोते-बिलखते और माथा टेकते हुए पहुंची। ससुराल वालों की प्रताड़ना और पुलिसिया उदासीनता से तंग आ चुकी पीड़िता का यह अनोखा और दर्दनाक प्रदर्शन देख मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। कलेक्ट्रेट परिसर में हुए इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
1 साल से लापता है पति, ससुरालियों ने छीना छत और हक
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति पिछले करीब एक वर्ष से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। इस संबंध में उसने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
पति के लापता होने के बाद महिला की मुश्किलें और बढ़ गईं। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले पति के हिस्से की पैतृक जमीन देने से साफ इनकार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ससुरालियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है और सिर छिपाने के लिए छत तक नहीं दे रहे हैं। दर-दर की ठोकरें खाने के बाद जब कहीं से कोई मदद नहीं मिली, तो वह अंतिम उम्मीद लेकर जिला मुख्यालय पहुंची।
महिला पुलिसकर्मियों ने संभालकर डीएम के सामने किया पेश
कलेक्ट्रेट परिसर में महिला को जमीन पर लेटकर बिलखते देख वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। तत्काल ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने आगे बढ़कर पीड़िता को सहारा देकर उठाया, ढांढस बंधाया और सीधे जिलाधिकारी (डीएम) के समक्ष पेश किया।
डीएम कक्ष में पहुंचते ही महिला फूट-फूट कर रो पड़ी और अपनी पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने पति की बरामदगी, ससुराल पक्ष से उसके हिस्से की जमीन दिलवाने और रहने के लिए सुरक्षित आश्रय दिलाने की मांग की।
प्रशासन का आश्वासन
महिला की दर्दभरी दास्तान सुनने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया। डीएम ने संबंधित थाने की पुलिस को लापता पति की तलाश में तत्परता दिखाने और राजस्व विभाग के अधिकारियों को जमीन व घरेलू प्रताड़ना से जुड़े विवाद की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Subscribe to my channel



