सहरसा बिहार सांसद दिनेश चंद्र यादव का बयान।कर्पूरी ठाकुर जन जन के नेता थे इसलिए लोग उन्हें जननायक के नाम से जानते थे
सांसद दिनेश चंद्र यादव का बयान।कर्पूरी ठाकुर जन जन के नेता थे इसलिए लोग उन्हें जननायक के नाम से जानते थे

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* जहां आज पूरे बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती लोग मना रहे हैं।वहीं आज मंगलवार को बिहार के सहरसा में भी मधेपुरा के जद यू सांसद दिनेश चंद्र यादव के आवास पर मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती।जहां सैकड़ो जदयू के कार्यकर्ता मौजूद दिखे।इस जयंती समारोह में सबसे पहले मधेपुरा के जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए उसके बाद सभी जदयू के कार्यकर्ता एक एक कर कर्पूरी ठाकुर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया।जो तस्वीर के माध्यम से देखा जा सकता है।आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि सांसद दिनेश चंद्र यादव सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्वगीय कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते नजर आ रहे है तो वहीं जदयू के कार्यकर्ता भी पुष्प अर्पित करते दिख रहे हैं।
वहीं पुष्प अर्पित करने के बाद मधेपुरा के जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि कर्पूरी जी जन जन के नेता थे इसलिए लोग उन्हें जन नायक के नाम से जानते थे,पूरी जीवन पर्यंत गरीब गुरबे के लिए शतत प्रयासरत रहते थे,अंतिम छन तक उनको देखते थे हमलोग की अपने समय को राज्य के विकास के लिए पिछड़े लोगों को उठाने के लिए शोषितों को जगाने के लिए सदा वो लगे रहते थे ,आज इस जयंती के अवसर पर कर्पूरी जी को शत शत नमन और यही श्रधंजलि हम देते है।

Subscribe to my channel



