महोखर में जल निगम की बड़ी लापरवाही! 6 महीने से फटी पाइपलाइन से NH पर भरा घुटनों तक पानी
महोखर में जल निगम की बड़ी लापरवाही! 6 महीने से फटी पाइपलाइन से NH पर भरा घुटनों तक पानी

बांदा ब्रेकिंग: योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी
महोखर में जल निगम की बड़ी लापरवाही! 6 महीने से फटी पाइपलाइन से NH पर भरा घुटनों तक पानी, महिलाएं गंदे पानी में खड़े होकर बोलीं – बच्चे पी रहे कीड़े वाला पानी, JE फोन नहीं उठाते, DM साहब सुनो
महोखर में पानी की टंकी के पास 6 महीने से लीकेज, हजारों लीटर पानी बह रहा सड़क पर, स्कूली बच्चे बीमार
बांदा के महोखर में श्री मोहल्ला में जल संकट: टंकी के पास फटी पाइपलाइन, ग्रामीणों ने 4 दिन में सुधार न होने पर रोड जाम की दी चेतावनी
बांदा। महोखर में जल जीवन मिशन / जल निगम की घोर लापरवाही उजागर हुई है।
जनपद के महोखर ग्राम के श्री मोहल्ला, समोध मोहल्ला और पानी की टंकी (स्कूल के पास) के सामने NH मुख्य मार्ग पर लगी पेयजल पाइपलाइन पिछले 6 महीने से जगह-जगह से फटी पड़ी है।
ग्रामीणों द्वारा भेजे गए 3 वीडियो में साफ दिख रहा है कि पाइपलाइन से हजारों लीटर शुद्ध पानी रोज सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क पर घुटनों तक पानी भरा है, बड़े-बड़े ट्रक और स्कूली वाहन उसी गंदे पानी से होकर निकल रहे हैं।
महिलाओं का फूटा गुस्सा
वीडियो में स्थानीय महिलाएं उसी गंदे पानी में नंगे पैर खड़ी होकर अपनी व्यथा बता रही हैं। महिलाओं ने बताया कि लीकेज नाली के पास होने से नाली का गंदा पानी सीधे पाइपलाइन में मिल रहा है और घरों में कीड़े वाला दूषित पानी आ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया
तीन-छह महीने से पाइपलाइन फटी है। DM साहब के पास गए, JE साहब को फोन लगाओ तो कहते हैं यहां मत लगाओ फोन। बच्चे वही कीड़े वाला पानी पी-पीकर बीमार हो रहे हैं। छोटे-छोटे स्कूल के बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। खुलेआम भ्रष्टाचार मचा है।
ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने कहा कि कई बार जल निगम के कर्मचारी सिर्फ आकर देखकर चले जाते हैं, मरम्मत नहीं करते। अगर 4 दिन के अंदर पाइपलाइन ठीक नहीं हुई तो ग्रामीण NH पर किराया (दरी) लगाकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बांदा से तत्काल संज्ञान लेकर पाइपलाइन की मरम्मत और शुद्ध पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। बांदा में जल निगम की बड़ी लापरवाही, 6 महीने से फटी पाइपलाइन से NH पर भरा पानी, गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण ! बांदा के महोखर ग्राम के समोध मोहल्ला में राघव पैलेस के पास पेयजल पाइपलाइन पिछले 6 महीने से जगह-जगह से फटी हुई है।लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है और मुख्य सड़क पर इतना जलभराव हो गया है कि लोगों को घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।फटी पाइपलाइन नाली के पास स्थित है, जिससे पीने के पानी में नाली का गंदा पानी और कीड़े मिलकर घरों तक पहुंच रहे हैं।इस दूषित पानी को पीने की वजह से गांव के लोग और स्कूली बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।ग्रामीणों का आक्रोश और अल्टीमेटम:
जल निगम और प्रशासन की अनदेखी से स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। ग्रामीण सड़क पर जलभराव के बीच खड़े होकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि कई बार अधिकारी और कर्मचारी आकर केवल मुआयना कर चले जाते हैं, लेकिन पिछले 6 महीनों से पाइपलाइन को सुधारा नहीं गया है। जेई (JE) फोन नहीं उठाते, जिससे मजबूर होकर ग्रामीणों ने सीधे जिलाधिकारी (DM) से गुहार लगाई है।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए 4 दिन का समय दिया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 4 दिन के भीतर पाइपलाइन की मरम्मत कर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर दरी बिछाकर चक्का जाम और धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
Subscribe to my channel


