फिरोजाबाद शिव प्रसाद पब्लिक स्कूल में मनाई गई दीपावली
शिव प्रसाद पब्लिक स्कूल में मनाई गई दीपावली

टूंडला फिरोजाबाद
टूंडला: शिव प्रसाद पब्लिक स्कूल में मनाई गई दीपावली
टूंडला। श्री शिव प्रसाद पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने बड़े धूमधाम के साथ दीपावली उत्सव मनाया।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष अजय शर्मा एवं प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप एवं एलकेजी के बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर आकर्षक श्रंखला बनाई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दीप सज्जा में प्रियांशी, नितिन, जिया, काव्या पचैरी विजेता रही। तथा मटकी सजावट में अंकित, ध्रुव,आदित्य, अभिषेक, रिया, शफ्फो तथा ग्रीटिंग कार्ड में प्रथम सार्थक, शौर्य, संकल्प, हर्षित,थाली सज्जा में आफरीन प्रथम, मंदिर सज्जा में चेतन, आशू, भव्या, कैंडिल प्रतियोगिता में कर्तव्य एवं झालर प्रतियोगिता में दिव्या गुप्ता विजेता रही। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष ने सभी विजई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा दीपावली की शुभकामनाएं दी।इस मौके परअर्चना, पूजा शर्मा, कामिनी, अंजलि, अनु सेंगर, सर्वेश, प्रगति, पवन श्रीवास्तव, सुमित, नरेंद्र, दिलीप, मनोज कुलश्रेष्ठ, रामप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



