BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवबिज़नेसबिहारराजनीतीव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

छठ महापर्व को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, सहरसा-सुपौल-मधेपुरा के घाटों का विद्युत अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

छठ महापर्व को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, सहरसा-सुपौल-मधेपुरा के घाटों का विद्युत अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

Spread the love

छठ महापर्व को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, सहरसा-सुपौल-मधेपुरा के घाटों का विद्युत अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम, आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम गठित; विद्युत सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने को लेकर बिजली विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार ने सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिले के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर बिजली आपूर्ति, विद्युत सुरक्षा तथा संभावित जोखिम वाले स्थानों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विद्युत अधीक्षण अभियंता ने तीनों जिलों के विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी छठ घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली के तार, पोल, ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों की जांच कर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य समय से पूरा करने को कहा गया। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले घाटों पर सुरक्षा मानकों का पालन करने, खुले एवं जर्जर तारों को दुरुस्त करने तथा पानी के संपर्क में आने वाले विद्युत उपकरणों से दुर्घटना की आशंका दूर करने का निर्देश दिया गया। लोहे के विद्युत पोल पर डाइइलेक्ट्रिक पेंट के साथ प्लास्टिक रैपिंग कराने को भी कहा गया।
24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम :- श्रद्धालुओं की सुविधा एवं विद्युत संबंधी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग की ओर से 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है, जो शिकायत मिलते ही तत्काल संबंधित स्थल पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी। पर्व की समाप्ति तक संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मुस्तैद रहेंगे।
विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु नदी, तालाब एवं अन्य जलाशयों के किनारे भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ नियमित निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही श्रद्धालुओं से विद्युत पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने तथा किसी भी खतरे की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की।
बकाया बिजली बिल वसूली एवं जागरूकता अभियान पर भी जोर :- निरीक्षण एवं समीक्षात्मक बैठक के दौरान वरीय प्रबंधक राजस्व दीपक कुमार ने सभी सहायक एवं कनीय अभियंताओं को विभागीय राजस्व लक्ष्य पूरा करने तथा बकाया बिजली बिल की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने छठ घाटों पर लगाए जाने वाले विभागीय कैंप एवं पब्लिक साउंड सिस्टम के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाने को कहा।
उन्होंने बताया कि छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारी अपने घर लौटते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करने, मीटर रीडिंग के आधार पर बिजली बिल उपलब्ध कराने तथा उन्हें विभागीय सुविधाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से 3 किलोवाट तक के सोलर संयंत्र पर कुल 98 हजार रुपये की सब्सिडी तथा बैंक से 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की सुविधा के संबंध में भी लोगों को जागरूक करने को कहा गया। विभाग का लक्ष्य है कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले और उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं का लाभ भी मिल सके।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com