आगरा आगरा पुलिस कमिश्नरेट के थाना ताजगंज पुलिस टीम ने हत्यारोपी 04 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार.
आगरा पुलिस कमिश्नरेट के थाना ताजगंज पुलिस टीम ने हत्यारोपी 04 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार.

आगरा
आगरा पुलिस कमिश्नरेट के थाना ताजगंज पुलिस टीम ने हत्यारोपी 04 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार. विगत दो दिन पहले मामूली विवाद में की थी चाकू और धारदार हथियारों से हत्या
दिनांक 15.01.2023 को किशन सिंह नि0 लच्छीपुरा थाना ताजगंज के भतीजे सतीश उर्फ सनी उम्र 35 वर्ष की आरोपीगण द्वारा लच्छी पुरा में अपने घर जाते समय चाकू व धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। इस सम्बन्ध में थाना ताजगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 17.01.2023 को थाना ताजगंज पुलिस टीम थाना प्रभारी बहादुर सिंह, उ0नि0 सतीश सोलंकी, हे0का0 सर्वेश कुमार द्वारा कार्यवाही करते हुए अभि0 अमन खाँ पुत्र हामिद खाँ नि0 शहीद नगर थाना सदर बाजार एवं कालू खान उर्फ सारिक पुत्र शाहिद खान, अजहर खान पुत्र शाहिद, अजहर खान पुत्र अब्दुल गफ्फार नि०गण विभव नगर थाना ताजगंज आगरा को शाहजहाँ गार्डन गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभि0 कालू ने बताया कि दि0 14.01.2023 की रात्रि को मृतक सोनी के साथ शराब पीकर उसका झगड़ा हो गया था तो मृतक सोनी और उसके अन्य साथियों ने मुझे, मेरे दोस्त अजहर, मेरे भाई अजहर और उसके दोस्त अमन खाँ को मारा था, जिससे मेरे भाई अजहर और मेरे दोस्त अजहर के सर पर चोट आयी थी, जिसका बदला लेने के लिए मैने अपने साथियों के साथ मिलकर सतीश उर्फ सोनी के ऊपर हमला किया था। अभि० कालू खान की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। अभिगणों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


