BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवबिज़नेसबिहारराजनीतीव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक होगा SBI नटखट खेल महोत्सव, 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद

बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक होगा SBI नटखट खेल महोत्सव, 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद

Spread the love

बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक होगा SBI नटखट खेल महोत्सव, 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद

अमेरिका और इंग्लैंड सहित कई देशों से मिल रहा आयोजन को समर्थन, महिला खिलाड़ियों और ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा विशेष मंच

बनगांव (सहरसा)। विकास कुमार प्रभारी

बिहार के ग्रामीण खेल जगत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत SBI नटखट खेल महोत्सव 2026 का आयोजन आगामी 18 से 24 नवंबर तक सहरसा जिले के बनगांव में किया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इस आयोजन का टाइटल एवं लीड स्पॉन्सर है। आयोजकों ने इस बार महोत्सव में 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इस बार नटखट खेल महोत्सव का दायरा बिहार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहा है। अमेरिका में रह रहे निरंजन ठाकुर, इंग्लैंड में रहने वाले सूर्या जी सहित विभिन्न देशों में बसे लोग इस आयोजन को अपना समर्थन दे रहे हैं। खास बात यह है कि पहली बार विदेशों में रहने वाले लोगों ने भी महोत्सव के लिए आर्थिक सहयोग किया है। यह सहयोग अपनी मिट्टी, गांव और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के प्रति उनके भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। आयोजन का संदेश ‘जड़ें बनगांव में, सपने ग्लोबल’ रखा गया है।
महोत्सव को खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियों का भी प्रोत्साहन मिल रहा है। इनमें तेजस्वी चायसवाल, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कबड्डी प्रशिक्षक बलवान सिंह, ई. श्रीधरन, ई. भास्करन, अर्जुन देशवाल, रिशांक देवड़िया, प्रिया रिया कुमारी और बिहार कबड्डी से जुड़े विजय कुमार सहित कई खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी शामिल हैं।
आयोजन को सफल बनाने के लिए कई राष्ट्रीय और स्थानीय संस्थाएं प्रायोजक एवं सहयोगी के रूप में जुड़ी हैं। SBI टाइटल स्पॉन्सर है, जबकि पंजाब नेशनल बैंक, बिहार ग्रामीण बैंक, TSI Power, HURL, Panorama Group और Holidays Bookers DMC को-पावर्ड बाय पार्टनर हैं। इसके अलावा RCC Bricks, EaseMyTrip, CIIT Infotech, Sabari Chemicals, Grind-Chem और Zaggle एसोसिएट पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। Gadgets Academy, Popular Diagnostic और Shree Narayan Medical College & Hospital सहित कई संस्थाएं सहयोग कर रही हैं।
महोत्सव में खेलों की विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बिहार राज्य स्तरीय महिला कबड्डी, विद्यालय स्तरीय कबड्डी, महिला सीनियर वॉलीबॉल, अंतरजिला फुटबॉल, उत्तर बिहार स्तरीय एथलेटिक्स, 100, 400 और 1600 मीटर दौड़, नटखट 10K मैराथन, हाई जंप, लॉन्ग जंप, रिले, डिस्कस थ्रो, साइक्लिंग, शतरंज, कैरम, स्पोर्ट्स क्विज और स्पोर्ट्स एस्से जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। आयोजन में महिला खिलाड़ियों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
गौरतलब है कि नटखट खेल महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2021 में महज 491 खिलाड़ियों की सहभागिता के साथ हुई थी। वर्ष 2022 में यह संख्या बढ़कर 3,198 हो गई, जबकि 2024 में 7,163 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीसरे संस्करण में बिहार के सभी 38 जिलों से खिलाड़ियों की भागीदारी दर्ज की गई थी। महिला खिलाड़ियों की सहभागिता भी लगातार बढ़ती रही है। पहले, दूसरे और तीसरे संस्करण में महिला सहभागिता क्रमशः 72, 74 और 76 प्रतिशत रही।
SBI नटखट खेल महोत्सव, Sriday Social Foundation की फ्लैगशिप पहल है। इसका उद्देश्य खेलों को सामाजिक विकास, युवा सशक्तीकरण, समावेशन और ग्रामीण विकास से जोड़ना है। इस आयोजन के माध्यम से गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच, अवसर और पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार का महोत्सव ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाई देने के साथ बिहार को खेल के राष्ट्रीय मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाएगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com