सहरसा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव, इलाके में मची सनसनी
सहरसा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव, इलाके में मची सनसनी

सहरसा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव, इलाके में मची सनसनी
सहरसा। विकास कुमार प्रभारी 
सहरसा-सुपौल रेलखंड के कचहरी ढाला के समीप शुक्रवार को रेलवे ट्रैक किनारे करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर डायल 112 और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, युवती ने सलवार-सूट पहन रखा था और उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि युवती की पहचान के लिए शव को नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस आसपास के थानों और क्षेत्रों में लापता युवतियों से संबंधित जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Subscribe to my channel


