सहरसा बिहार 10 फीट गड्ढे में फंसे कुत्ते का किया गया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन,10 साल के बच्चे ने गूगल पर सर्च कर रेस्क्यू टीम को दी थी सूचना अग्निशमन विभाग की टीम ने कुत्ते की बचाई जान
10 फीट गड्ढे में फंसे कुत्ते का किया गया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन,10 साल के बच्चे ने गूगल पर सर्च कर रेस्क्यू टीम को दी थी सूचना अग्निशमन विभाग की टीम ने कुत्ते की बचाई जान

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* जीवन इंसान और जानवर दोनों के लिए का महत्वपूर्ण होता है। सिर्फ इंसान की जान बचाने वाला ही महान नहीं होता। बल्कि मुसीबत में फंसे हुए जानवरों की भी प्राण रक्षा करने वाला फरिश्ता कहलाता है। स्थानीय प्रताप नगर स्थित गायत्री मंदिर के निकट रहने वाले 10 वर्षीय विराट ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए 10 फीट पानी भरे गड्ढे में घंटों से फंसे एवं रो और चिल्ला रहे कुत्ते की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके द्वारा की गई पहल पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसने घंटों की अथक मेहनत के बाद कुत्ते को सही सलामत गड्ढे से बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली है। विराट ने बताया कि उनके घर के बगल में लगभग 10 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा बना हुआ है। जिसमें देहाती कुत्ता गिर गया था। सुबह से वह कुत्ता काफी चिल्ला रहा था। जिसे कोई नहीं बचा रहा था। ऐसे में उन्होंने गूगल पर जानवर के रेस्क्यू करने का नंबर सर्च किया। उन्हें गूगल पर जो मोबाइल नम्बर मिला। वह दिल्ली स्थित एनिमल रेस्क्यू टीम का नंबर था। जहां उन्होंने कॉल कर कुत्ते की प्राण रक्षा की गुहार लगाई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित एनिमल रेस्क्यू टीम की ओर सहरसा के अग्निशमन विभाग का नंबर उपलब्ध करवाया गया। साथ में उन्हें कॉल भी कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दिया। सूचना के तुरंत बाद अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। जिसने काफी मेहनत के बाद कुत्ते का जान बचा लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी मदद से कुत्ते की जान बच गई है। अग्निशमन कर्मी संतोष कुमार ने बताया कि मोबाइल पर सूचना मिली थी कि गड्ढे में कुत्ता काफी देर से फंसा हुआ है। जिसके बाद वे लोग पहुंचे। कुत्ते को सही सलामत बाहर निकाल दिया गया। वही देहाती कुत्ते की प्राण रक्षा के लिए विराट के प्रयास की सभी जगह प्रशंसा की जा रही थी।
*BYTE :-* अग्निशमन कर्मी संतोष कुमार।
*BYTE :-* विराट स्थानीय बच्चा।

Subscribe to my channel

