शिक्षक एस.के. राणा ने संघमित्रा बौद्ध विहार में किया बिटिया इवा का मुंडन संस्कार, बाबा साहेब को समर्पित किया आयोजन।
शिक्षक एस.के. राणा ने संघमित्रा बौद्ध विहार में किया बिटिया इवा का मुंडन संस्कार, बाबा साहेब को समर्पित किया आयोजन।

बाँदा: शिक्षक एस.के. राणा ने संघमित्रा बौद्ध विहार में किया बिटिया इवा का मुंडन संस्कार, बाबा साहेब को समर्पित किया आयोजन।
योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी बांदा 
बाँदा। जनपद के संघमित्रा बौद्ध विहार में गुरुवार (5 नवंबर) को बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षक एस.के. राणा की छह माह की पुत्री इवा का मुंडन संस्कार पूर्ण श्रद्धा व बौद्ध रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। मुंडन संस्कार के उपरांत सायंकाल बिटिया का अन्नप्राशन संस्कार भी हर्षोल्लास व विधि-विधान से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक एस.के. राणा ने समाज को एक सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज वे और उनका परिवार जिस मुकाम पर हैं, वह सब बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षों, विचारों और उनकी कृपा की बदौलत है।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “हम बाबा साहेब को अपने भगवान के रूप में पूजते हैं और उनके चरणों में ही अपना वास्तविक तीर्थ मानते हैं। यही वजह है कि बिटिया के जीवन के इन महत्वपूर्ण संस्कारों को संघमित्रा बौद्ध विहार में आयोजित कर समाज में समता, शिक्षा और वैज्ञानिक सोच का संदेश देने का प्रयास किया गया है।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित परिजनों, प्रबुद्धजनों और बौद्ध विहार के अनुयायियों ने नन्हीं इवा को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस सादगीपूर्ण और वैचारिक आयोजन की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
Subscribe to my channel



