करोना के नए वेरिएंट आने के बाद भी सजक नहीं हुई सहरसा सदर अस्पताल प्रशासन
करोना के नए वेरिएंट आने के बाद भी सजक नहीं हुई सहरसा सदर अस्पताल प्रशासन

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* करोना के नए वेरिएंट आने के बाद भी सजक नहीं हुई सहरसा सदर अस्पताल प्रशासन। 6 महीना से बंद पड़ा है सहरसा का ऑक्सीजन प्लांट। पीएम केयर फंड से बनाया गया था ऑक्सीजन प्लांट।
*एंकर :-* कोरोना एक बार फिर पांव पसारने लगा है कोविड का नया वेरिएंट सामने आने के बाद केंद्र और राज्य सरकार सतर्क हो गई है वहीं कोविड के नए वेरिएंट के बाद अब बिहार सरकार भी अलर्ट हो चुकी और बिहार के सभी जिला अस्पताल प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है लेकिन सहरसा सदर अस्पताल की एक लापरवाही भी सामने आई है, जहां पिछले 6 महीना से सदर अस्पताल परिसर में पीएम केयर के फंड से लाखों करोड़ों की लागत से बनाया गया ऑक्सीजन प्लांट पिछले 6 महीनो से बंद पड़ा हुआ है यह ऑक्सीजन प्लांट अभी के समय में सिर्फ शोभा वस्तु बनकर रह गई है ना तो इस ऑक्सीजन प्लांट का कोई काम चल रहा है और ना ही इसका कोई उपयोग हो पा रहा है जिस वजह से अस्पताल प्रशासन को लाखों रुपए का चूना लग रहा है वही निजी प्राइवेट एजेंसी के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है, इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन से जब सवाल पूछे गए तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ने हुए कहा कि इसका रिपोर्ट आगे भेज दिया गया है तकनीकी खराबी होने के कारण यह बंद पड़ा हुआ है । आपको मैं बताता चालू पिछली बार जब कोरोना की लहर आई थी तो ऑक्सीजन की कमी से न जाने सैकड़ो लोगों की मौत हो गई थी जिसको देखते हुए पीएम केयर फंड से इस ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया ताकि ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था हो सके और मरीजों को इसका लाभ मिल सके , लेकिन अभी के समय में ना तो इसका लाभ मरीजों को मिल रहा है और ना ही ऑक्सीजन प्लांट चालू करने की कोई पहला अस्पताल प्रशासन के द्वारा की जा रही है ।

Subscribe to my channel



