फिरोजाबाद रोजगार मेले में 397 बेरोजगार अभ्यर्थियों का हुआ चयन
रोजगार मेले में 397 बेरोजगार अभ्यर्थियों का हुआ चयन

फिरोजाबाद: रोजगार मेले में 397 बेरोजगार अभ्यर्थियों का हुआ चयन
फिरोजाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सेवायोजन कार्यालय परिसर में शनिवार को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
वृहद रोजगार मेले उद्घाटन भाजपा जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। खुशबू शाक्य जिला रोजगार सहायता अधिकारी एवं हेमलता यादव प्रधानाचार्या राजकीय आई.टी.आई. जारखी द्वारा वृहद रोजगार मेले के संदर्भ में संक्षेप में प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार अनुराग, प्रधानाचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा किया गया। मेले में निजी क्षे़त्र की 12 कम्पनियों, नियोजकों द्वारा प्रतिभाग कर कुल 488 बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। जिसके सापेक्ष कुल 397 बेरोजगार अभ्यर्थियों को विभिन्न पदो ंके लिए उक्त वृहद रोजगार मेले के माध्यम से चयनित किया गया। इस अवसर पर उपेन्द्र सिंह जिला समन्वयक, पुष्पांक त्रिपाठी, विपिन शर्मा, सुमन कुमार, राहुल मौर्य, हेमन्त चैहान आदि लोग उपस्थित रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


