Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद यात्रियों से लूटपाठ करने वाले छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

यात्रियों से लूटपाठ करने वाले छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

फिरोजाबाद: यात्रियों से लूटपाठ करने वाले छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फिरोजाबाद। आगरा से यात्रियों को मैक्स में बैठाकर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को शिकोहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए 15 हजार रुपये बरामद किये। साथ ही लूट में प्रयोग करने वाले मैक्स पिकअप को सीज कर दिया है।

थाना शिकोहाबाद पुलिस ने लुटेरों का पीछा करते हुए रेलवे स्टेशन से दबोच है। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने घटना कबूल कर ली। पुलिस ने पकड़े आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 15 हजार रुपये बरामद किए। लूट में प्रयुक्त करने वाली मैक्स पिकअप लोडर वाहन को सीज कर दिया है। पकड़े गए लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व शंकरपुरी निवासी अरविंद यादव को आगरा से लोडर वाहन में बैठा कर उसकी जेब से 16 हजार रुपये और मोबाइल से नौ हजार रुपये लूट लिए थे। जिसकी पीड़ित ने तहरीर दी थी। पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए टीम को लगाया गया था। सूचना पर वाहन से लूटपाट करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए पीड़ित की मदद ली गई।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com